चन्द्रप्रभा सेंचुरी में एक सप्ताह में दूसरा तेंदुआ छोड़ा गया, ग्रामीणों में दहशत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित चन्द्रप्रभा सेंचुरी में वन विभाग ने एक सप्ताह के भीतर दूसरा तेंदुआ छोड़ा है। बिजनौर के कौड़िया रेंज से रेस्क्यू की गई एक घायल मादा तेंदुए को चिकित्सकीय उपचार के बाद चन्द्रप्रभा वन रेंज के घने राजदरी जंगल में मुक्त कर दिया गया।

वन रेंज अधिकारी अश्विनी चौबे ने बताया कि नर और मादा दोनों तेंदुओं को प्राकृतिक वातावरण में वापस बसाने के उद्देश्य से सेंचुरी में लाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादा तेंदुआ रेस्क्यू के दौरान घायल हो गई थी, जिसका उपचार सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उसे जंगल में छोड़ा गया।

इस घटनाक्रम के बाद वन विभाग ने चन्द्रप्रभा रेंज से सटे गांवों के निवासियों से सतर्क रहने और बिना आवश्यकता जंगल में न जाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सेंचुरी में जंगली जानवरों की संख्या बढ़ने के कारण ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

तेंदुए को छोड़ने की यह प्रक्रिया रेंजर अश्विनी चौबे और अखिलेश दुबे की देखरेख में पूरी की गई। इस दौरान मौके पर डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, वन दरोगा रिशु चौबे सहित वन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

सेंचुरी में लगातार तेंदुओं को छोड़े जाने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?