नौगढ़ के बैरगाढ़ गांव में बड़ी आग लगने की घटना, मुन्नू मुसहर का मड़ई जलकर राख, दो मवेशी गाय झुलसीं।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली) ग्राम पंचायत बैरगाढ़ मैं बृहस्पतिवार को एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है मन्नू मुसहर के घर में अचानक आग लग गई जिसमें उनका सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया और दो मवेशी गाय भी झुलस गई।

आपको बता दे की आसपास और ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी और तेज हवाओं के कारण आसपास के जंगल में लगे आग से चिंगारी उड़कर मुन्नू मुसहर के मड़ई के ऊपर छज्जे पर जा गिरा और धीरे-धीरे आग सुलगने लगने लगा।

घर में सो रहे मुन्नू और उनके परिवार को जब आग की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत सबको घर से बाहर निकाला और आग को बुझाने की कोशिश करने लगे घर से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे परंतु आग की  तेज होने के कारण आग बुझाने में असफल रहे।

इस घटना में मुन्नू मुसहर का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया और उनके दो मवेशी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?