अमित मिश्रा
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान को मिल रहा जनसमर्थन: सन्दीप मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पर्यावरण संरक्ष्ण को लेकर पेड़ है तो प्राण है अभियान को जन समर्थन मिलने लगा है। इस अभियान से जुड़ कर लोग पौध रोपण करते हुए उसकी सुरक्षा का भी संकल्प ले रहे है। इस अभियान के संरक्षक सन्दीप मिश्रा ने बताया कि जनपद में औद्योगिक इकाई से निकलने वाले कार्बनडाई ऑक्साइड , पारा व मरकरी सहित अन्य केमिल्स से वायु प्रदूषण के साथ ही जल प्रदूषित भी हो रहा है। जिससे मानव समाज के साथ ही जंगल,जमीन व जल पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे दूर करने के लिए पर्यावरण के प्रति लोगो मे जागरूकता लाना बेहद जरूरी है।
इस अभियान को गति देते हुए आज सदर विधानसभा के कोन,चाचीकला , मझिगावा और नकतवार मे पेड़ है तो प्राण है अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा द्वारा पौधरोपण किया गया और लोगो मे पौध का वितरण भी किया गया।
इस दौरान सन्दीप मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण व शुद्ध वातावरण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें युवाओं की सहभागिता के साथ इस अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने का संकल्प के साथ आमजन को जागरूक करने को लेकर चलाया जा रहा है गांव-गांव अभियान।
श्री मिश्रा ने बताया कि पेड़ है तो प्राण है अभियान के दौरान ग्रामीणों में पौध वितरण का कार्य भी किया जा रहा है ताकि लोगो मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता लायी जा सके।
इस कार्यक्रम में बृजेश चौबे , घनश्याम चौबे , रामलाल भारती, लवकुश भारती, रानू चेरो, बाल गोविन्द पनिका ,रामजी खरवार, मुनीराम भारती, रन्नो खरवार ,पवन माझी , राकेश धांगर, राजेश जायसवाल , रामू गुप्ता , दिनेश रौनियार , श्रीनाथ गुप्ता , विनोद जयसवाल , राघव रवानी मौजूद रहे।







