राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आई इई प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 29 जनवरी को आई इई (इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनीरस) द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “कम्युनिकेशन नेटवर्क्स एंड कंप्यूटिंग ” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविद्, शोधकर्ता, वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने संचार नेटवर्क और कंप्यूटिंग के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, उभरती तकनीकों और उनके औद्योगिक व सामाजिक उपयोग पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज शुक्ला और डॉ. शेखर वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। संस्थान के निदेशक प्रो. जी. एस .तोमर ने बताया कि यह सम्मेलन छात्रों और शिक्षकों के लिए अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों, शोध पत्र प्रस्तुतियों और विशेषज्ञ व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेटवर्क सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग एवं आधुनिक संचार तकनीकों जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. राज कुमार पटेल, डॉ. अरुण प्रकाश, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. पी. के. वर्मा, डॉ. अभिनव, डॉ. हरिश्चंद्र उपाध्याय, डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. अनुराग सेवक, डॉ. आशीष रंजन, प्रशांत पांडेय, सिकंदर, राम ईश्वर तथा कल्पना सहित अनेक अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विजय प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन (वोट ऑफ़ थैंक्स) प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?