हर घर नल योजना में भारी अनियमितता, भाकपा नेता ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

हर घर नल योजना के कार्यों की जांच के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को लिखा पत्र

बगैर कार्य पुर्ण हुए गांवो को संतृप्त करने की अनियमितता एवं फर्जी रिपोर्टिंग की जांच की मांग

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित ‘हर घर जल नल योजना’ के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर अनियमितताओं को लेकर भाकपा जिला सह सचिव ने केंद्र और राज्य सरकार को पत्र भेज कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से बगैर काम पुरा हुए फर्जी तौर पर गांव में जलापूर्ति दिखाया जा रहा है।

विकास खण्ड के बभनी सहित असनहर , सवरा, चकचपकी, पोखरा ,सतबहनी ,करमहटोला ,बभनी मोड सहित दर्जनों गांवों में ग्रामीणों को अभिलेखों में योजना का लाभ मिल रहा है जबकि जमीनी स्तर पर अधिकांश परिवारों तक नल-जल की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

भाकपा जिला सह सचिव देवकुमार विश्वकर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार को भेजे पत्र में सभी गांवों की जांच अन्य एजेंसियों से करने की मांग की है।पानी की आपूर्ति जिस गांव में हो रहा वहां भी नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र की सड़कों पर पानी बह रहा है। नाम न छापने की शर्त पर प्रधानों ने बताया कि गांव में नियमित पानी नहीं है घटिया किस्म के नलों का प्रयोग किया गया वह भी लगते ही टुट गया।

श्री विश्वकर्मा ने बताया कि गांवों का निष्पक्ष जांच कराकर हर घर नल योजना की पुर्ती करायी जाए और दोषियों पर कार्रवाई किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?