विशाल नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पांडेय

बभनी (सोनभद्र)। क्षेत्र के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर सदगुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर नेत्र विज्ञान संस्थान , चित्रकूट द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों से आये ग्रामीण 550 ने नेत्र की जांच कराई।

बभनी। सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में मंगलवार को एक विशाल नि शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जनजातिय सम्पर्क प्रमुख मनीराम पाल ने दीप प्रज्वलित व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया
इस बाद ग्रामीण क्षेत्र से आये मरीजों के नेत्र परीक्षण किया गया।जिन लोगों को मोतियाबिंद की निकला,उनका निःशुल्क आपरेशन सदगुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर नेत्र विज्ञान संस्थान , चित्रकूट में किया जायेगा।

जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता थी। उन्हें निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया और दवा दिया गया।इस शिविर में बभनी,चपकी, सतबहनी, बरवाटोला,भंवर, शीश टोला, बीजपुर, म्योरपुर छत्तीसगढ़ आदि क्षेत्रों से अपने नेत्र का परीक्षण कराया।इस नेत्र जांच परीक्षण 100 ग्रामीण मोतियाबिंद ऑपरेशन के चयनित किया गया।उनका निःशुल्क आपरेशन किया जायेगा।270 ग्रामीण को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया।

शिविर में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर नेत्र विज्ञान संस्थान , चित्रकूट टीम में मेनेजर हेमराज यादव, डॉ श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ विक्रम सिंह, दिलीप कुमार, दयाराम सिंह,कुंवर सिंह शामिल रहे साथ ही साथ आनन्द सह संगठन मंत्री,मिथिलेश सिंह, डॉ व्यास चन्द्र विश्वकर्मा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, देवनारायण खरवार, डॉ लालजी सुमन,शंकर विश्वास,शिव प्रसाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1351
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?