O विधायक खेल महाकुंभ के २०वें दिन का खेल हुआ संपन्न
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के 20 मंगलवार क्रिकेट मैच का मुकाबला डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी और शाहगंज के बीच के द्वारा टास कराकर शुभारंभ किया गया, शाहगंज की टीम टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया, डा0 एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए निर्धारित,20 ओवर में 04 विकेट खोकर शानदार 312 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, इस टीम की तरफ से,राघवेंद्र सिंह ने 10 चौके और 5 छक्के की मदत रन 27 बाल पे 78 रन,आकाश सिंह 30 बाल पे 66 रन तो वहीं शिवांश ने 23 बाल पे 60 रनों का स्कोर बना कर अपनी टीम का स्कोर 300 रनों से पार पहुंचाया,,जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहगंज की टीम 20 ओवर के इस मुकाबले में 14.5 ओवर में,ही 141 रन बना कर आल टीम बुक हो गई ,शाहगंज की तरफ, बृजेश ने 28 और विकास 26 रन बनाए.. एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए अंशु चौबे ने अपने 02 ओवर में 06 रन देकर 05 विकेट चटकाए,तो वही पंकज ओझा ने 02 विकेट चटकार अपनी टीम डा0HP सिंह क्रिकेट एकेडमी को 172 रनों से जीत दिला कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर, डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले अंशु चौबे जी 05 विकेट लेने वाले को भाजपा वरिष्ठ नेता व रामदरबार समिति के महामंत्री प्रमोद गुप्ता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अतुल पांडे विकाश मिश्रा के द्वारा मैंन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया,,खेल में, रॉबर्ट्सगंज के वरिष्ठ क्रिकेटर राम सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा,नगर महामंत्री अनूपम त्रिपाठी पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह,पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवालमहेवा ग्राम प्रधान निशांत पटेल पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनीसभासद अनवर अली, अमन वर्मा नवल बाजपेई विकास मिश्रा,शमनोज सोनकर, व अन्य सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहे,,
कल 14.01.2026 को सुबह 10.00 बजे से पतंग बाजी का आयोजन किया गया है।।







