हैवी ब्लास्टिंग से दरके मकान, ग्रामीणो ने किया विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

खनन क्षेत्र जाताजुआ व ड्योढ़ी गांव में हों रही हैवी ब्लास्टिंग

दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। तहसील क्षेत्र के जताजुआ और ड्योढ़ी गांव में स्थित पहाड़ों पर हुई हैवी ब्लास्टिंग से दर्जनों मकान दहल गया यहां तक कि ब्लास्टिंग से दरक रही मकानों की हालात को देखते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अधिकारियों के निरीक्षण के बाद खननकर्ता बेखौफ होने के विरोध में आज प्रदर्शन किया।


तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर महुअरिया रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर जाताजुआ व ड्योढ़ी दो गांव में पहाड़ से लगातार हैवी ब्लास्टिंग से कई मकान जद में आ गई। सोमवार को हुई हैवी ब्लास्टिंग से कई घरों मे दरक कर दरारें आ गई। जिससे दर्जनों घरों के लोग सड़क पर उतरकर विरोध करना शुरू कर दिया है।


अम्बिका प्रसाद यादव पुत्र स्व जादव प्रसाद ने कहा कि हमारे घर के दीवार फट कर दरारें आ गई है। मकान अभी हाल ही में बनाये है। इस तरह की ब्लास्टिंग हुई तो हमारे घर के अलावा आबादी के दर्जनों मकान ढह जाएगी।


महेंद्र यादव, मथुरा प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार, अनिल कुमार, मुखलाल, नन्द साह, कृष्ण कुमार, राजेश यादव, रधुवर साह, जाताजुआ ग्राम प्रधान नंदकुमार जाताजुआ व ड्योढ़ी ग्राम प्रधान श्रीकांत यादव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया थी कि ब्लास्टिंग के जगह पर केमिकल से पहाड़ी को काटकर बोल्डर निकाला जाएगा। लेकिन यहाँ मनबढ़ ठेकेदारों व दबंगों द्वारा बेखौफ हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है। जिससे गांव के सभी मकान जर्जर व दीवार फटने लगे हैं। ठेकेदार द्वारा ब्लास्टिंग नही रोका गया तो हम लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सभी ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को पत्र लिखकर जांच कराकर ब्लास्टिंग रोकने के लिए दिए हैं।


उर्मिला देवी ने भावुक होकर बताने लगी कि हमारे यहाँ घर मकान नही है। झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रही हूँ। मकान नही होने पर बेटों की शादी नही हो रही है। जबकि कड़ी मेहनत कर छोटा मकान बना रही हूँ लेकिन घर बनाते समय से दरारें आ गई। मेरा कोई सहयोग तो करता नही। अब ब्लास्टिंग होगी तो हम उसी समय पहाड़ी पर चले जायेंगे। चाहे हमारी जान ही क्यों न चली जाए।


बोले जिम्मेदार:- एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने कहा कि राजस्व, खनन, वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीमो का गठन हो गया है। तीन दिवस के अंडर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?