धूम-धाम, मस्ती, हुड़दंग के साथ मनाया होली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। पवित्र रंगों का त्योहार होली में क्षेत्र के बुटबेढवा, धरतीडोलवा, सलैयाडिह, मुडिसेमर, घिवही, हरनाकछार, पटेल नगर, भारत मोड, हरपुर सहित सभी ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से स्थानीय प्रशासन की निगरानी में मनाया गया।

होली के त्यौहार को युवाओं ने बढ़-चढ़कर सुबह लगभग 11:00 से दोपहर लगभग 2:00 बजे तक घरों के सामने मधुर ध्वनि पर होली के गीतों को बजा जमकर रंग खेलें वहीं शाम लगभग 4:00 बजे से 10 बजे रात्रि तक अपने-अपने परिचितों, सगे संबंधियों को अबीर गुलाल लगा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही साथ अपने-अपने मित्र स्वजनों के यहां पूड़ी, पकवान, मिष्ठान का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?