आर्यभट्ट गणित चैलेंज मे एमवीएम पब्लिक स्कूल की ऐतिहासिक व गौरवशाली उपलब्धि:रमाशंकर दूबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। माँ वैष्णों मॉडर्न पब्लिक स्कूल रावर्ट्सगंज सोनभद्र ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध करते हुए आर्यभट्ट गणित चौलेंज (द्वितीय चरण) में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे सोनभद्र जनपद एवं विन्ध्याचल मंडल के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के अंतर्गत आने वाले 27 जनपदों से कुल मात्र 37 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया अत्यंत कठिन एवं प्रतिस्पर्धात्मक रही, जिसमें प्रदेश भर के हजारों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके

बावजूद, पूरे सोनभद्र जनपद से केवल 3 विद्यार्थियों को ही चयनित होने का अवसर प्राप्त हुआ, और विशेष रूप से उल्लेखनीय तथ्य यह है कि ये तीनों विद्यार्थी एम०वी०एम पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज के हैं
इसके साथ ही, यदि विन्ध्याचल मंडल (उत्तर प्रदेश) की बात की जाए जिसमें मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही (संत रविदास नगर) जैसे तीन प्रमुख जिले सम्मिलित हैं तो इन तीनों जिलों में केवल एम०वी०एम पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के विद्यार्थियों का ही चयन हुआ है। यह उपलब्धि विद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता, अनुशासित शिक्षण प्रणाली एवं सतत नवाचार का स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत करती है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, लगन, निरंतर अभ्यास एवं गणितीय सोच के विकास, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, समर्पण एवं प्रभावी शिक्षण रणनीतियों, तथा विद्यालय के अनुकूल, अनुशासित और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। विद्यालय में नियमित रूप से आयोजित शैक्षणिक गतिविधियाँ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष मार्गदर्शन एवं छात्रों को अवधारणात्मक स्पष्टता प्रदान करने की परंपरा ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।
विद्यालय प्रबंधन रमाशकर दूबें ने इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा समस्त शिक्षकगण को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं और कहा है कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। प्रबंधन ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जनपद, मंडल एवं प्रदेश का नाम निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे। प्रधानाचार्य सत्यदेव श्रीवास्तव ने बताया की
निस्संदेह, आर्यभट्ट गणित चौलेंज में प्राप्त यह उपलब्धि स्कूल की शैक्षणिक प्रतिबद्धता, गुणवत्ता और उत्कृष्टता का जीवंत उदाहरण है।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?