हिंडालको रेनुसागर ने निक्षय योजना के तहत 20 टीबी मरीजों को बांटा पोषाहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“नियमित दवा के साथ संतुलित आहार लें” – डॉ. रवि प्रताप सिंह

अनपरा, सोनभद्र । हिंडालको रेनुसागर के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गुरुवार को निक्षय योजना के अंतर्गत 20 क्षय रोग (टीबी) मरीजों को पोषाहार सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम यूनिट हेड आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन और हेड एचआर आशीष पांडेय के निर्देशन में आयोजित किया गया।
ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर ने संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज के चिकित्सकों द्वारा चिन्हित टीबी मरीजों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार देकर उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाना है।
हिंडालको रेनुसागर समय-समय पर स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। इस पहल के माध्यम से कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व CSR के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर दोहराया।
ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने मरीजों से नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की अपील की, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।
डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने हिंडालको रेनुसागर की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि उद्योग और समाज के सहयोग से टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार नियमित दवा लेने और उपचार बीच में न छोड़ने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के अधिकारी राजनाथ यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?