अमित मिश्रा
रहवासियों ने हाईमास्ट लाइट चालू करवाने की मांग
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।जनपद में म्योरपुर विकास खण्ड के आश्रम मोड़ पर लगभग छह माह से हाई मास्ट लाइट बंद पड़ी हुई है,जिस पर स्थानीय बिजली विभाग व ग्राम पंचायत का ही ध्यान दिया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय दुकानदारों सहित समाजसेवियों ने बताया कि हाई मास्ट लाइट खराब होने की वजह से बरसात के मौसम में विषैले जीव जंतुओं जैसे सांप,बिच्छु के दुकान के अंदर आने का खतरा शाम होने के बाद किसी भी समय बना रहता है।
विकास खण्ड म्योरपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतो में इन दिनों सांप काटने का मामला हर सप्ताह आता ही है। इन विषैले जीव जंतुओं के काटने से जहां लोगों की मृत्यु हो जाती है एवं अगर लोग जीवित भी रहते हैं तो कई तरह की परेशानियां होती हैं।
स्थानीय दुकानदारों और समाजसेवीयो ने बताया कि पं गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा के पास लगा हाई मास्ट लाइट हिंडालको रेणुकूट की तरफ से कुछ वर्षो पूर्व लगवाया गया था,जो बीते लगभग छह महीने से लेकिन यह रात के समय बंद रहता है, जिसकी वजह से स्थानीय दुकानदार एवं छोटे बच्चे,महिलाएं ,बुजुर्ग आदि लोग जो की यहां पर शाम के समय में अपने रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए इस मार्केट में आते है।
बताते चलें कि आश्रम मोड़ का तिराहा छह ग्राम पंचायत को जोड़ता है, इन ग्राम पंचायत में निवास करने वाले लोगों का यह मुख्य बाजार है। बावजूद इसके अभी तक हाई मास्क लाइट चालू न होना यह यहां के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
वही आसपास के ग्रामीणों विशाल,सौरभ,मो इलियास, बबलू, विनीत, शाह मोहम्मद,मुकेश,मो इस्माइल,छोटू दुबे (बाबा), संजय,अशोक,केशव,विजय आदि लोगो ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इसे बनवाने अथवा नया लगवाने की मांग किया है।







