हेलो स्कूल के बच्चो ने फूलो संग खेली होली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के ओबरा में चोपन रोड स्थित हेलो स्कूल आफ एक्सीलेंस में बुद्धवार को होली सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर बच्चे रंगो के बजाय फूलो संग होली खेली गयी। बच्चो ने जाति धर्म के भेदभाव को भुलाकर फूलो संग होली खेलते हुये एक दूसरे के गले मिले और उन्हे होली की शुभकामनाए दी। प्रधानाचार्य नाहिद खान ने कहा कि होली का पर्व उंच नीच धर्म जाति का भेदभाव भुलाकर सबको अपने रंग में रंग कर मानवता का सन्देश देती है।

उन्होने बच्चो को सचेत किया कि होली पर ज्यादातर रंगो मे केमिकल का प्रयोग किया जाता है जिससे होली के बाद बच्चो को कई प्रकार की स्क्रिन प्राबलम्स हो जाती है इस लिये विद्यालय में बच्चे फूलो एंव प्राकृतिक रंगो संग होली खेली गयी एंव बच्चो को होली पर्व के महात्म की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने शिक्षकों और बच्चो से अपने अंदर छिपी बुराईयों को भी होलिका दहन कर स्वाहा करने की बात कही। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चो ने फूलो संग होली खेल पर्यावरण के महत्व को भी समझा एक दूसरे को गले लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। फूलो की होली को लेकर हेलो स्कूल आफ एक्सीलेंस में धूम रही। बच्चो ने एक दूसरे पर प्राकृतिक रंगों की बौछार व फूलों की वर्षा की। धन्यवाद प्रबन्धक शमशाद आलम ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?