मकर संक्रान्ति पर्व के लिए दुद्धी में जमकर हुई खरीदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी(सोनभद्र): मकर संक्रांति पर्व को लेकर रविवार को तहसील मुख्यालय पर लाइ,चूड़ा,गुड़ आदि की जमकर खरीदारी हुई| इसको लेकर सुबह से ही साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों की भारी भीड़ देरशाम तक खरीदारी करने में जुटी हुई थी| रीवां रांची हाइवे किनारे लगे बाजार में भरी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मुख्य मार्ग पर पुलिस के जवानो को तैनात किया था,जिससे नगर की रफ्तनी सुचारू ढंग से चलती रहे|

आगामी 14 जनवरी मंगलवार को मनाये जाने वाले मकर संक्रान्ति पर्व को लेकर तहसील मुख्यालय पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में रविवार को ग्रामीण इलाके से बाजार करने आये लोगों ने अस्थाई दुकानों ने लाइ,तिल,चूड़ा,गुड़,मक्का आदि की खरीदारी कर पर्व मनाने की तैयारी में जुट गये| बाजार में भीड़ की संभावना देखते हुए पुलिस ने खासा इंतजाम कर रखा था| प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह बाजार से होकर गुजरने वाली रीवां-रांची राज मार्ग पर भारी वाहनों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर मुख्य मार्ग किनारे पुलिस कर्मियों को तैनात कर रखा था| जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रहने के साथ ही लोगो को सुरक्षित रखा जा सके|

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?