सीएस पाण्डेय
एससी /एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने किया स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पर वृहस्पतिवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन को किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार ने फीता काट कर किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का सफल उपचार किया गया। वृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी डा गिरधारी लाल की देखरेख में सीएचसी बभनी पर स्वास्थ्य मेला लगा। इस मेले में 1144 मरीजों का जांच एवं उपचार किया गया।स्वास्थ्य मेले में बाल विकास परियोजना के द्वारा स्टाल लगाए जिसका प्रदेश उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया और जानकारी ली।
वही विशेषज्ञों द्वारा लोगों जांच किया गया।इस जांच शिविर में निश्चेतक विशेषज्ञ डा वेद प्रकाश ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डा शैलेन्द्र शील ,बाल रोग विशेषज्ञ डा संजीव कुमार बिंद , दंत रोग विशेषज्ञ डा मयंक आदर्श ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डा मोनिका ,चर्मरोग विशेषज्ञ डा अरुण यादव ,नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डा प्रीतम पाठक , जनरल फिजिशियन डा प्रशांत कुमार सिंह द्वारा विभिन्न लोगों का परीक्षण कर दवा दिया।
वही डा राजन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में ज्यादा सर्दी, खांसी, बुखार और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज ने अपना इलाज कराया।मेले मे विशेषज्ञों के आने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहुलियत मिली। नोडल अधिकारी के साथ सतीश चंद्र सोनकर, जिला कार्यक्रम समन्वयक संजय सिंह कम्प्यूटर असिस्टेंट के साथ डा हेमलता,सौरभ कुमार, सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।







