सोनभद्र। – परियोजना निदेशक उ०प्र०राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देश पर सोमवार को उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम के क्रियाशील बस डिपों में कार्यरत चालक, परिचालक एवं सहयोगी स्टाफ के सामान्य स्वास्थ्य जाँच के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ डा0 पी0 के0 राय, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में नेत्र परीक्षण, टीबी की जाँच हेतु एक्स-रे और स्पूटम की जाँच, एच0आई0वी0, हेपटाइटिस बी, हेपटाइटिस सी एवं सिफलिस की जाँच की जा रही है। शिविर में डा0 शैलेन्द्र सिंह, विश्राम राव रोडवेज डिपो इंचार्ज, जिला पी पी एम समंवयक सतीश चंद्र सोनकर, शिवशंकर सिंह, विमल, अंकुर, वाचस्पति, इंदू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।







