O कलेक्ट्रेट परिसर में आवाज बुलंद करते हुए जिलाधिकारी नामित ज्ञापन सौपा
सोनभद्र। घोरावल ब्लाक क्षेत्र के शाहगंज के कलस्टर के अन्तरगत 30 समूह सखि निम्न गाँव से कार्य करती हैं। सोमवार को समूह सखियों द्वारा विभिन्न आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी नामित ज्ञापन देकर संबंधित मामले में न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई गई।
समूह सखियों ने बताया कि जो भी समूह को पैसा मिलता है उसमें से थोड़ा बहुत पैसा हम लोगों को देखकर बाकी पैसा उनकी बी.के और बीएमएम ले लेते हैं। ऐसे ही समूह सखियों के साथ हो रहा है और वही समूह सखियों ने बताया कि हम लोगों का मानदेय और ड्राई राशन 4 साल से नहीं मिला है और अपना मानदेय मांगने पर समुह सखियों को पद से हटाया जा रहा है।
समूह सखियों ने बताया कि हमारी बी.के पुजा दीदी ने जब मेरे सीएलएफ पर आई तब से हमलोगों का मानदेय नहीं दे रही है। सारी समस्या यही करवा रही है। सभी दीदी लोगों का कहना है कि हमारी बी.के पुजा को जल्दी से जल्दी हटाया जाय नहीं तो समूह सखियों को काम करने में बहुत समस्या हो रही है।
जैसे- की श्यामा दीदी को पाँच साल से काम कर रही हैं, उनका एक रुपया मानदेय नहीं मिला और उनको समूह से पर्द हटा दिया गया है। हम लोगों का पाँच-पाँच साल का मानदेय दिया जाए।
वहीं समूह सखियों ने बताया कि पुजा को जल्दी से जल्दी हटाने की कृपा करें नहीं तो सभी समुह सखियों द्वारा मुख्यालय पर हम लोग आत्महत्या कर लेंगे या तो हम लोगों को न्याय दिलाया जाए।
इस मौके पर सोनी, श्यामा, सुनीता, कौशल्या, संतरा, श्वेता, सीता, दुर्गावती, सीता, मोनिका, राजकुमारी, सुनीता देबी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







