नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर–रेंजर कैंप का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया कौशल और अनुशासन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय  में आयोजित पांच दिवसीय रोवर–रेंजर प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. दीपनारायण (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार (पीजी कॉलेज चुनार) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रोवर प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. देवेश कुमार यादव, महाविद्यालय स्टाफ के  बाबरे (बड़े बाबू) व महेंद्र सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

समापन के अवसर पर रोवर–रेंजर्स ने बिना बर्तन के भोजन (बैकवुड्स कुकिंग), बांस व रस्सियों से उपयोगी गैजेट व टेंट निर्माण तथा प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. दीपनारायण ने कहा कि स्काउटिंग–गाइडिंग युवाओं में आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करती है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार ने प्रतिभागियों की दक्षता की सराहना की।

शिविर का सफल संचालन शिविर संचालक रतन जायसवाल और प्रशिक्षिका सुश्री साक्षी गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पत्रकार विशाल गुप्ता, मदन मोहन और बृजेश केशरी भी उपस्थित रहे।
अंत में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने सभी प्रशिक्षकों व प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

1354
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?