सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की देर शाम श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर प्रांगण में 2083 दीप जलाकर हिन्दू नववर्ष का जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने जय श्री राम जय हनुमान के गगनभेदी उद्घोष किए, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाउपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय ने बताया कि सनातन परम्परा के अनुसार हमारा नववर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवसंवत्सर आरंभ होता है और इसी दिन से हमारे सभी त्यौहार और मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमे अपनी संस्कृति पर गर्व है व हम निरंतर अपनी संस्कृति व संस्कारों के प्रति सजग रह कर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र शरण राय, सत्यप्रताप सिंह, मिठाई लाल सोनी, आनंद नारायण, देवानंद मिश्रा, अजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, शिवम मिश्रा संतोष पांडे, अधिवक्ता, अंकित, शिवम प्रतीक, राहुल सोनी, अनिल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी और आने वाले वर्ष में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।






