टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस,आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने ‘टेट अनिवार्यता’ के विरोध में रॉबर्ट्सगंज शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला। यूटा जिला अध्यक्ष शिवम अग्रवाल एव विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व में यह जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर बढ़ौली चौराहा तक पहुंचा।

शिक्षकों ने उठाई आवाज,आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता और योग्यता की असली पहचान वर्षों के समर्पण और सेवा से होती है। उन्होंने कहा कि सेवा के बीच में नए नियम लागू करना न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कोर टीम के पदाधिकारी बृजेश यादव, अभिषेक मिश्रा,सूर्य प्रकाश सिंह, विवेकानंद शुक्ला, संजीव सिंह, राजेश यादव, विवेक, संतोष यादव, गौरव, सौरभ पटेल, शंभू यादव, मधुप सिंह, राज वैश्य, बृजेश वैश्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?