अमित मिश्रा
ओबरा और गाजीपुर से फाइनल मुकाबला कल
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विधायक खेल महाकुम्भ क्रिकेट मैच का दूसरा सेमीफाइनल हिंडालको और गाजीपुर के बीच खेला गया,जिसमे गाजीपुर ने आठ विकेट से जीत हासिल करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया जहां उसका मुकाबला ओबरा से होगा।
आज के मैच में हिंडालको ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 128 रन ही बना सकी जिसमे हिंडालको की तरफ से 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 22 बाल पर 32 रन तो अजय ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 18 बाल पर 24 रन बना का अपनी टीम का स्कोर 128 रनों पर पहुंचाया। वही गाजीपुर की तरफ से आदित्य मिश्रा 2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट तो मोहम्मद आमिर 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर ने मात्र 13 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गाजीपुर की तरफ से संदीप मौर्य 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 28 बाल पर नाबाद 50 रन तो मोहम्मद आमिर आल राउंड प्रदर्शन करने हुए 4 छक्के और 5 चौके की मदद से 26 बाल पर नाबाद 53 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को विधायक खेल महाकुम्भ के फाइनल में पहुंचाया। हिंडालको की तरफ से विपुल तिवारी ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 सफलता प्राप्त किया।
मैच में आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद आमिर को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह पटेल, विधायक भूपेश चौबे के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी,आशुतोष चौबे ,सुनील सिंह,मनोज सोनकर,रजनीश रघुवंशी ,बलराम सोनी ,पंकज मिश्रा ,नवल वाजपेई ,राजेश चौबे,अरविंद पाण्डेय,आशुतोष शुक्ला ,विनीत तिवारी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
15 जनवरी को सुबह 10 बजे से ओबरा और गाजीपुर के बीच विधायक खेल महाकुम्भ का फाइनल मैच खेला जाएगा।







