पुण्यतिथि पर याद किए गए घमडी खरवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- सांस्कृतिक आयोजनों के बीच श्रद्धांजलि सभा संपन्न

बभनी (सोनभद्र)। खरवार समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं प्रेरणास्रोत रहे घमडी खरवार की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को बभनी विकासखंड के डगडउआ टोला में भव्य श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता कर घमडी खरवार के सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि समारोह के मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभाष खरवार पूर्व मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत घमडी खरवार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक चेतना और जनजातीय समाज के उत्थान में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा कर्मा नृत्य सहित अन्य पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरे कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। वक्ताओं ने कहा कि घमडी खरवार ने समाज को संगठित करने, शिक्षा और सामाजिक सम्मान के लिए आजीवन कार्य किया, जिसे आने वाली पीढ़ियों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खरवार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण सिंह खरवार ने की। इस अवसर पर देवनारायण खरवार, मोहरलाल खरवार, नंदकुमार नंदू, हीरा सिंह खरवार, जदुबीर खरवार, जवाहरलाल जोगी, लालमन खरवार, जीत सिंह खरवार, ज्वाला प्रसाद, नंदलाल खरवार, देवप्रसाद खरवार एवं ताराचंद खरवार सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन और युवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने घमडी खरवार के विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा सामाजिक एकता को और मजबूत करने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?