म्योरपुर(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जनपद में म्योरपुर विकासखंड के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्था बनवासी सेवा आश्रम मे तीन दिवसीय गैस चुल्हा एवं कुकर मरम्मत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।बनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से तीन दिवसीय सात से नौ जनवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षक बनवासी सेवा आश्रम के कार्यकर्ता प्रशिक्षक प्रेमदयाल(रामू ) ने विभिन्न ग्राम पंचायत से आए हुए महिलाओ एवं पुरुषो को प्रशिक्षण देने का कार्य किया। प्रेमदयाल (रामू) ने शिविर में मौजूद युवा वर्ग के महिलाओ एवं पुरुषो को विधिवत रूप से गैस,चुल्हा एवं कुकर के मरम्मत के कार्य को विधिवत रूप से प्रशिक्षण देकर उनके मरम्मत कार्य के बारे मे बताया और सिखाया।
इस प्रशिक्षण शिविर मे मौजूद जयलाल, सविता, अंशु , ममता, सीमा, नीरज,बिहारी लाल,जयमंगल,मनोज,अजय, सुशीला,रीता आदि लोगो ने प्रशिक्षण लिया।







