गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने किया ब्लड डोनेट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) द्वारा ब्लड बैंक नियर पोस्ट ऑफिस रॉबर्ट्सगंज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य “रक्त दान करें, जीवन बचाएं” था और यह उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया।
इस “रक्तदान शिविर” में काफी लोगों ने मानवता की सेवा में रक्तदान किया। और लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने साबित कर दिया कि हमारा समाज जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार है।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में जीएनआरएफ टीम और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के दौरान सभी सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का कड़ाई से पालन किया जाता है, ताकि रक्तदाताओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि हमारा समाज “रक्तदान” जैसे अच्छे कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहता है और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आता है।
ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) उन सभी दानदाताओं और स्वयंसेवकों को धन्यवाद देता है जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। जीएनआरएफ भविष्य में भी इस तरह के चैरिटी कार्य आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके।
इस शुभ मौक़े पर दावते इस्लामी इंडिया मिर्जापुर मंडल के निगरान हाफिज नसीम अत्तारी सोनभद्र ज़िला निगरान मौलना अल्ताब आलम अत्तारी GNRF के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान खान, अनवार खान, अज़हर ख़ान, हाजी फरीद खान व अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान नसीम ख़ान, शाहिद जमाल, सोनू भाई, आमिर भाई, अफजाल खान, अयान भाई, गुलफाम अत्तारी, सिराज अहमद, शाहिद भाई, राजा भाई और अन्य ने रक्त दान किया ।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?