लग्जरी कार से बरामद हुआ 50 लाख का गांजा,पांच तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

उड़ीसा के सम्बलपुर से लाकर जनपद सहित प्रयागराज, भदोही व आसपास के जिलों में बेचते थे

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अपराध व मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पड़री व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने करीब ₹50 लाख कीमत का गांजा बरामद करते हुए 5 शातिर अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक Honda City (UP 32 FV 0200) को रोका और तलाशी लेने पर वाहन में छिपाकर रखा गया 100.60 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए पांच तस्करो को गिरफ्तार किया। 

ऐसे करते थे तस्करी :-  पूछताछ में गिरफ्तार तस्करो ने बताया कि वे गांजा संबलपुर से लाकर मिर्जापुर, प्रयागराज और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। बिक्री से मिले पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करते थे।

गिरफ्तार आरोपी :- सत्यम सिंह उर्फ राहुल सिंह, सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर मिश्रा , विकास तिवारी उर्फ विक्कू , राजन तिवारी उर्फ विश्वजीत तिवारी (प्रयागराज निवासी) व पवन पाण्डेय (हिस्ट्रीशीटर)।

बरामदगी :- 100.60 किग्रा गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार, 3 मोबाइल फोन व ₹510 नगद ।

कानूनी कार्रवाई:- इस मामले में थाना पड़री पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। साथ ही वाहन को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

Leave a Comment

1433
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?