बभनी ब्लॉक में पंचशील मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र।– पंचशील मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, रावटर्सगंज के तत्वाधान में बभनी ब्लॉक में 10 से 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ऑर्थोपेडिक्स, प्रसूति एवं स्त्री रोग, जनरल मेडिसिन और फिजियोथेरेपी की विशेषज्ञ सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। वरिष्ठ प्रसूति‑स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा मौर्य ने महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मुफ्त जांच व उपचार प्रदान किया। गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी चेक‑अप, प्रेग्नेंसी देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर विस्तृत परामर्श दिया गया।हॉस्पिटल प्रशासन ने ओपीडी, ब्लड जांच और दवाइयों को भी निःशुल्क उपलब्ध कराया, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली। बभनी ब्लॉक के आस‑पास के लगभग 300 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इग्जेक्युटिव डायरेक्टर पवित कुमार मौर्य ने कहा, “बभनी जैसे पिछड़े क्षेत्र में ऐसा स्वास्थ्य शिविर क्षेत्रवासियों के लिए वरदान है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने की अपील की।”शिविर में डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. राहुल विश्वकर्मा ने भी अपनी सेवाएँ निःशुल्क प्रदान की। इस अवसर पर सामिया जमीर, राहुल गौतम, आशिष कुमार मौर्य, गीता मौर्या आदि प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की आशा व्यक्त की।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?