निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  192 लोग हुए लाभान्वित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र -। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित इंडियन ट्रेनिंग सेंटर, मेन चौक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।
शिविर में डॉ. अमित कुमार, डॉ. ऋषभ पाण्डेय, श्याम द्विवेदी, गौरव अवस्थी एवं अजीत पाण्डेय ने मरीजों की जांच की। जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में व्यापारियों एवं आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। कुल 192 लोग इस स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए।
उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई। इसके अलावा 15 लोगों का ईसीजी, 30 लोगों की बीएमडी (हड्डी घनत्व जांच) तथा 42 लोगों की पीएफटी (फेफड़ा जांच) की गई। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श एवं दवाओं की जानकारी भी दी।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
शिविर को सफल बनाने में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बसल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, महिला नगर अध्यक्ष रितु अग्रहरी, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री नीटू सिंह एवं राजेश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का सक्रिय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?