नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी! डीएम ऑफिस के तथाकथित कर्मी  पर FIR, जीएनएम भर्ती के नाम पर वसूले 3.50 लाख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सोनभद्र में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का बड़ा खेल उजागर

सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)। जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज FIR के अनुसार, जीएनएम की नौकरी लगवाने के नाम पर पीड़ित से करीब 3.50 लाख रुपये वसूले गए। मामले में अपने आपको डीएम ऑफिस का कर्मी बताने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित अल्ताफ अहमद निवासी हर्ष नगर, रॉबर्ट्सगंज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्हें सरकारी अस्पताल में जीएनएम की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम ली गई। FIR के मुताबिक आरोपी ने मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में पहुंच होने का दावा किया था।

शिकायत में कहा गया है कि 19 फरवरी 2026 को आरोपी ने पीड़ित से घर पर ही नकद रुपये लिए। इसके बाद वाराणसी के एक अस्पताल में ले जाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए और जल्द नियुक्ति पत्र मिलने का भरोसा दिया गया।

अल्ताफ़अहमद कदारी शिकायतकर्ता

कुछ दिन बाद पीड़ित को फिर बुलाकर कथित तौर पर आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्ति की बात कही गई और हर महीने वेतन मिलने का आश्वासन दिया गया। जब नौकरी नहीं लगी और रुपये वापस मांगे गए तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।

मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद  सरकारी नौकरी के नाम पर चल रहे तथाकथित दलाल तंत्र पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

संभावित बड़ा नेटवर्क

इससे पूर्व भी तथाकथित डीएम कार्यालय के कर्मी समेत तीन पर नौकरी दिलाने के नाम पर रॉबर्ट्सगंज कोतावली में एफआईआर दर्ज हुआ है।

सूत्रों की मानें तो नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से मोटी रकम वसूलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। जांच आगे बढ़ी तो स्वास्थ्य विभाग और आउटसोर्सिंग भर्ती से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?