पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश मे  सूचना क्रांति लेकर विकास की नई इबारत लिखी: उषा चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में महिला कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे की अगुवाई मे नारी स्वास्थ्य संकल्प प्रियदर्शनी उड़ान (सेनेटरी नैपकिन) वितरण का आयोजन जिला महिला कार्यालय पर किया गया, जिसमें बढ़ौली,बउवार, चुर्क, गोरारी सहित कई गांव की सैकड़ों महिलाओं को सेनेटरी वितरण किया गया।


इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया जा रहा है। देश के सबसे कम उम्र मे प्रधानमंत्री के रूप मे राजीव गाँधी के कार्यकाल मे इस देश मे सूचना क्रांति और विकास की नई इबारत लिखी गई।
देश भर में 551 जवाहर नवोदय विद्यालय में  मौजूदा समय में 1.8 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे है। गांव के बच्चों को उत्कृष्ठ शिक्षा मिले इस सोच के साथ राजीव गाँधी ने जवाहर नवोदय विद्यालयो की स्थापना की।
उन्होंने कहा की पंचायतीराज गाव को सशक्त बनाने और लोकतंत्र मे जन जन की भागीदारी सुनिश्चित करने लिए पंचायतो को अधिकार दिये गए। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिया, राजीव गाँधी मानना था की लोकतंत्र मे सबकी भागीदारी सुनिश्चित होगी तभी देश का विकास होगा।


उक्त मौके पर रमवन्ती देवी, रीता देवी, मुन्नी देवी, राजकुमारी, तेतरी देवी, संगीता देवी, चम्पा देवी, सरोज देवी, प्रभावती, सोमरी, ऊषा, विद्या, सहित तमाम महिलाये उपस्थित रही।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?