नौगढ़ में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग ने किया कारवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ जयमोहनी वन रेंज के चोरमोरवा बीट के कंपार्टमेंट नंबर 16 में अवैध अतिक्रमण की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही अतिक्रमण करने वाले दो लोग अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकले।

वन रेंजर मकसूद हुसैन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर जाकर देखा कि कुछ लोग वन भूमि पर झोपड़ी बना रहे थे। वन विभाग की टीम के आने से वे डर कर भाग गए। इस दौरान उनकी दो बाइक बरामद कर जयमोहनी रेंज कार्यालय में ले जाया गया।

मकसूद हुसैन ने बताया कि अवैध अतिक्रमण पूरी तरह से रोका गया है। साथ ही अतिक्रमणकर्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन भूमि की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?