निर्धारित दर पर वितरित किया जाएगा खाद वितरण: एसओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विंढमगंज पहुंची यूरिया खाद की खेप, किसान उचित मूल्य पर ले सकेंगे खाद

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र में मुडिसेमर रोड में स्थित मां काली मंदिर के ठीक सामने रतनलाल इंटरप्राइजेज के दुकान पर मंगलवार की शाम 18 चक्का ट्रेलर पर लदी लगभग 900 बोरी यूरिया खाद पहुंची। जानकारी के अनुसार शासनादेश व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार इन खादों का वितरण किसानों को निर्धारित दर ₹266.50 प्रति बोरी के हिसाब से वितरित किया जाएगा।


खाद का वितरण कार्य विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल के नेतृत्व में कराया जाएगा। मौके पर उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा और किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीण किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर उचित मूल्य पर यूरिया खाद प्राप्त करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?