जंगल से भटककर घर की जाली में फंसा दुर्लभ उदबिलाव, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्रामीणों की सूझबूझ और वन टीम की तत्परता से बची जान

विंढमगंज, सोनभद्र । विरेन्द्र कुमार
विंढमगंज सोनभद्र वन रेंज के महुली गांव में मंगलवार सुबह जंगल से भटककर आया एक दुर्लभ उदबिलाव घर के बाहर लगी जाली में फंस गया। जाली में फंसे वन्यजीव को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया, लेकिन किसी ने उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

सूचना मिलते ही वन दरोगा विवेक कुमार मौर्य के नेतृत्व में वन कर्मी ओम सिंह, देव यादव और जगदीश मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक काफी मशक्कत के बाद उदबिलाव को जाली से बाहर निकाला और वन विभाग की निगरानी में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

“घबराएं नहीं, तुरंत सूचना दें” – वन विभाग

वन कर्मियों ने बताया कि बरसात के मौसम में भोजन या रास्ता भटकने के कारण कई बार वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे समय में लोगों को घबराने या वन्यजीव को नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए, ताकि उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। समय रहते रेस्क्यू अभियान चलाए जाने से उदबिलाव की जान बच गई।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें और तत्काल विभाग को सूचना दें, जिससे मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?