नौगढ़ में बारिश से बाढ़ का संकट,बाघी स्कूल को बनाया राहत केंद्र, प्रभावित लोगों को मिल रही मदद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नालों के उफान से कई गांवों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम शुरू किए हैं।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित ठहराने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाघी को अस्थायी बाढ़ शरणालय एवं राहत चौकी बनाया गया है। यहां पीड़ितों के लिए भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। राहत केंद्र पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के ठहरने और खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ग्राम प्रधानपति दीपक गुप्ता ने जानकारी दी कि बाढ़ से जूझ रहे ग्रामीणों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अपील की कि जो लोग घरों में परेशानी का सामना कर रहे हैं, वे राहत केंद्र में आकर सुरक्षित रह सकते हैं।

वहीं, एसडीएम विकास मित्तल ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से हालात पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावितों को समय पर मदद पहुंचाने के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत के हिसाब से और इंतजाम किए जाएंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है और मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ रहा है। कई कच्चे मकान पानी के दबाव से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?