अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के रायपुर थाना पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले पांच आरोपी युवको को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि एक महिला ने शिकायत किया कि उसकी बेटी जिसकी उम्र 19 है जो 28 नवम्बर से लापता है। इस शिकायत पर 30 नवम्बर को गुमशुदगी दर्ज की गई तथा युवती की बरामदगी के बाद उसके द्वारा बताया गया कि रात्रि में उसको घर से ले जाकर पांच लड़को ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में धारा 351(2), 333, 70(1) बीएनएस बनाम पांच आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत रायपुर थाना पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों नीरज यादव पुत्र राधेश्याम ग्राम डोरिया डोंगी, उम्र लगभग 19 वर्ष, विमलेश पासवान पुत्र छोटेलाल पासवान ग्राम सरायगढ़ नई, उम्र लगभग 20 वर्ष, उमेश यादव पुत्र रामजग ग्राम डोरिया डोंगी, उम्र लगभग 20 वर्ष, बुल्लू उर्फ श्याम सुन्दर यादव पुत्र रामगहन यादव ग्राम डोरिया डोंगी, उम्र लगभग 20 वर्ष, बिंदु गुप्ता पुत्र लक्ष्मी गुप्ता ग्राम जसौलिया, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया।
इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामदरश राम, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुबेदार यादव, विपिन यादव व आकाश कुमार शामिल रहे।







