अमित मिश्रा
2 अवैध देशी तमन्चा , 4 जिन्दा कारतूस व 1 स्कार्पियो वाहन बरामद-
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में रावर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने लूट की योजना बना रहे पांच आरोपियों को तेन्दु पुल के पास से गिरफ्तार किया है।इनके पास से एक स्कार्पियो , दो तमंचा,चार जिन्दा कारतूस बरामद किया है। इन आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग ट्रक चालको से लूट की घटना को अंजाम देते है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस द्वारा लूट व चोरी की घटना पर अंकुश लागने हेतु वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना की सहायता से तेन्दू पुल के पास डकैती की योजना बनाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमन्चा 315 बोर, चार जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक स्कार्पियो वाहन संख्या UP16 AZ 0270 को बरामद किया गया।
इन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह पूर्व में भी ट्रक ड्राइवरों से लूट की घटना करते थे । जिस पर गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना राबर्ट्सगंज पर धारा 310(6) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया ।
पुलिस ने जियुत निषाद पुत्र स्व० गौरी शंकर निवासी मुस्तफाबाद थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष, हर्ष यादव उर्फ गोलू यादव पुत्र बल्लू यादव निवासी जाल्हुपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष, सुनील यादव पुत्र भरत यादव निवासी ग्राम छितौना जनपद चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष, आयूष यादव उर्फ रवि यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी गौराकला थाना चौबेपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष और सौरभ यादव पुत्र स्व० तेज बहादुर यादव निवासी पन्ना पुर कुणाव सोनबरसा थाना चौबेपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
वही इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय , उप निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक सुनील कुमार, शिवकुमार यादव अमरजीत यादव , राजहंस शामिल रहे।







