पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक महिला सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कचनरवा टोला हड़वरिया (परसवां)में 11 दिसंबर की रात पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया था, जिसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 11 दिसंबर को थाना कोन में संचालित पीआरबी 7505 को इवेंट संख्या 17133 के तहत रात करीब आठ बजे कॉलर सुदर्शन राम पुत्र स्वर्गीय सूर्यराम निवासी ग्राम हड़वरिया टोला परसवां द्वारा पारिवारिक मामले में मारपीट की सूचना दी गई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां स्थिति बिगड़ गई।और आसपास के लोगों ने पुलिस बल के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए ईंट-पत्थर चलाए, जिससे पुलिस कर्मियों को चोटें आईं।

इस संबंध में पीआरबी 7505 के कर्मी हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव द्वारा थाना कोन पर लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 254/25 धारा 191(2), 121(1), 132(2), 221, 352, 351(2), 324(2) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत वीरेंद्र पुत्र रमन सहित 10 नामजद व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 दिसंबर को पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरेंद्र पुत्र रमन, बबलू पुत्र सुदर्शन, शिवप्रसाद पुत्र रामचंद्र, विवेक पुत्र सुदर्शन तथा रंभा पत्नी विवेक निवासीगण ग्राम कचनरवा टोला हड़वरिया (परसवां )थाना कोन शामिल हैं। सभी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इन आरोपियो को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक राकेश राय, हेड कांस्टेबल इंद्रबली राय, कांस्टेबल अभय कुमार तथा महिला कांस्टेबल सुजेता भारती शामिल रहीं।

वही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह में कहा कि शेष आरोपियो की तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?