साइबर ठगी से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या,एक गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने राजस्थान से 25 हजार के इनामी को दबोचा,चार राज्यों में ठगी का खुलासा” “फेसबुक पर सस्ते लैपटॉप का झांसा, AI से न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क के कांफ्रेंस हॉल में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया खुलासा वही अपर पुलिस अधीक्षक … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र पुलिस ने राजस्थान से 25 हजार के इनामी को दबोचा,चार राज्यों में ठगी का खुलासा”

“फेसबुक पर सस्ते लैपटॉप का झांसा, AI से न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क के कांफ्रेंस हॉल में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया खुलासा वही अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ने बताया कि
थाना बभनी व साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बीजपुर में दर्ज साइबर अपराध के मामले में ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त वारिस खान को पुलिस ने राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल, सिमकार्ड और ₹1,050 नगद बरामद हुआ है।
मेमना गांव के प्रवेश ने की थी आत्महत्या
5 जून 2026 को थाना बीजपुर के मेमना गांव निवासी प्रवेश कुमार पुत्र स्व. गुलाब चन्द्र ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने बताया कि अज्ञात नंबर से बार-बार कॉल आने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
मामले में केस दर्ज कर मोबाइल और बैंक खातों की जांच साइबर सेल को भेजी गई। जांच में पता चला कि कॉल अलवर, राजस्थान से आ रही थी और मृतक के खाते से पैसा भी वहीं जा रहा था। इस पर एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर साइबर थाने के उ.नि. आशीष कुमार पटेल और बभनी व बीजपुर की संयुक्त टीम को राजस्थान भेजा गया, जहां से वारिस खान (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने फेसबुक पर सस्ते लैपटॉप का विज्ञापन दिया था। मृतक प्रवेश ने संपर्क किया तो टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे लिए, लिंक भेजकर मोबाइल का एक्सेस ले लिया और डाटा चुराकर AI से न्यूड वीडियो बनाकर उसके दोस्तों, परिजनों को भेजने की धमकी दी। इसी से तंग आकर प्रवेश ने आत्महत्या कर ली।
अभियुक्त ने बताया कि अगले दिन फोन न उठने पर उसे अहसास हो गया कि कोई अप्रिय घटना हुई है, इसलिए मोबाइल बंद कर दिए। ठगी के पैसों में से खर्च के बाद ₹1,050 बचे थे।
मोबाइल चेक करने पर मोबिकविक वॉलेट में 5-6 जून 2026 को ठगी की रकम प्राप्त होना मिला।
चार राज्यों में ठगी का आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि वारिस खान पहले भी साइबर ठगी कर चुका है — हरियाणा में टेलीग्राम टास्क फ्रॉड से ₹15,740- गुजरात में कस्टमर केयर बनकर ₹3,860- राजस्थान में लैपटॉप बेचने के नाम पर ₹13,327- पश्चिम बंगाल में पुरानी करेंसी बदलने के नाम पर ₹50,950
गिरफ्तार अभियुक्त वारिस खान पुत्र खुर्शीद खान, निवासी ग्राम पड़ासला, थाना किशनगढ़बास, जिला खैरतल-तिजारा, राजस्थान।
गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सरोज (विवेचक), उ.नि. आशीष पटेल साइबर थाना, हे.का. लाला सोनकर और हे.का. प्रदीप कुमार सिंह।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?