गौ शाला मे भण्डारे का आयोजन, गौ माता को खिलाया गया खाद्य सामग्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर पूजा कमेटी द्वारा नवरात्रि महोत्सव का समापन शनिवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में स्थित गौशाला में भण्डारा का आयोजन किया गया जहाँ गौ माता को पशु आहार और गुड़ खिलाया गया।

जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्य व्यवस्थापक गिरीश पाण्डेय व विष्णु दुबे ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंदिर परिसर में भंडारे के अगले दिन शनिवार को गौशाला में गौ माताओं को भंडारा कराकर नवरात्रि महोत्सव संपन्न किया गया। इस क्रम में गौशाला में गौमाता की पूजा अर्चना करते हुए उन्हें खाद्य सामग्री खिलाया गया।

इस दौरान मुख्य यजमान प्रशांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, राहुल, शनि शुक्ला , अमित पाण्डेय सहित कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?