दहेज को लेकर की गई है बेटी की हत्या, पिता ने लगाया आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O शाहगंज थाना क्षेत्र की घटना चार पर मामला दर्ज

O 1 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, मारकर फंदे से परिजनों ने लटकाया

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के ओइनी मिश्रा गांव में 1 वर्ष पूर्व युवक से हुई थी शादी, घरवालों ने मारपीट कर विवाहिता को फंदे से लटकाया पिता के तहरीर पर मामला पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी पुलिस।
जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव निवासी रामलाल पुत्र स्वर्गीय जामुन ने पुलिस को एप्लीकेशन देकर बताया कि मेरी बेटी 20वर्षीय सुनीता की शादी 1 वर्ष पूर्व जून माह में शाहगंज थाना क्षेत्र के ओइनी मिश्रा गांव निवासी अनिल पुत्र अमृत लाल से हुई थी 10 दिन पूर्व पति अनिल द्वारा पत्नी को उसके माइका कन्हौरा
छोड़कर कमाने पंजाब चले गए वहीं सोमवार देर शाम आए और अचानक पत्नी को लेने पहुंच गए गाली गलौज मारपीट करते हुए पत्नी को जबरदस्ती बिना सूचना दिए लेकर घर चले आए मंगलवार देर शाम किसी तरह हम लोगों को सूचना मिला कि मेरी बेटी आत्महत्या कर ली है जिस पर आनन फानन में संबंधित पुलिस प्रशासन को सूचना देकर मौके पर पहुंचे हम लोग तो देख की मेरी बेटी के शरीर पर कई छोटे के निशान मौजूद हैं वहीं परिवार वाले घर से गायब हैं वही पिता ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी को दहेज के लिए मारपीट कर परिजनों द्वारा जानबूझकर बडेर से लटका दिया गया है
जिस पर भयभीत होकर पीड़ित पिता ने पुलिस प्रशासन को मामले में अवगत कराते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया । वहीं शाहगंज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के तारीख पर चार लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?