किसानो का आरोप खाद की कालाबजारी और किल्लत पर अधिकारी मौन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

खुले बाजार में यूरिया 600 रुपये और डीएपी 1700 रुपये बोरी बिक रही, किसान खरीदने को मजबूर

बभनी(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के सोसाइटी पर खाद की कमी और निजी दुकानों को खाद का लाइसेंस देकर खाद बेचने के मामले में अधिकारियों ने चुप्पी साध लिया, जिसको लेकर चर्चा हो रही किसानों की समस्यायों को लेकर अधिकारी क्यो चुप्पी साधे हुए हैं।

क्षेत्र के किसान संजय ,शंकर ,दिनेश ,विनोद ने बताया कि चकसानी, परसा टोला, आसनडीह, चपकी में खाद निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। किसानो द्वारा विरोध करने के बावजूद भी दुकानदार मनमानी पर उतारू है जिससे मजबूर होकर किसान महंगे दाम पर खाद खरीदने पर विवश हो रहा है।

बता दें कि लैमप्स में पिछले साल की अपेक्षा कम खाद मिला है । विकास खण्ड क्षेत्र में ग्यारह दुकानों को खाद बेचने का लाइसेंस दिया गया है,यही नहीं इन दुकानों से खाद छत्तीसगढ़ तक कालाबाजारी की जा रही है। किसानो ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग किया है।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?