परिजन गए थे कुम्भ स्नान के लिए , युवक ने लगायी फांसी, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र कस्बा चौकी क्षेत्र के चंडी होटल के समीप का मामला

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सोनभद्र में अखाड़ा मोहाल के समीप एक युवक का मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता हुआ शव मिला,इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस सम्बंध में कस्बा चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह ने बताया कि
राबर्ट्सगज के चंडी तिराहे के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा ली, घटना के बाद परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।

परिजनो से मिली जानकारी के मुताबिक युवक प्रवीण कुमार 25 वर्ष पुत्र अशोक कुमार सिंह के घर वाले कुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे घटना के कुछ देर पहले ही उनकी युवक से बातचीत हुई लेकिन जब मृतक के चाचा घर पहुंचे तो युवक ने फांसी लगा ली थी घटना के बाद परिजन जिला अस्पताल युवक को लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?