नगर पालिका के खसरा रजिस्टर के  प्रकाशसन को लेकर ईओ को व्यवसायिक संगठन ने सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद का नया खसरा रजिस्टर बनाने के लिए सर्वे हुआ था लेकिन अभी तक खसरा रजिस्टर का प्रकाशन नही हुआ,जिसको लेकर आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के बैनर तले ईओ को ज्ञापन सौपा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नगर की सबसे बड़ी समस्या खसरा रजिस्टर की है, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल विगत कई वर्षो से खसरा रजिस्टर बनाये जाने के लिए संघर्ष कर रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप खसरा रजिस्टर बनाये जाने के लिए तत्कालीन कलेक्टर एस राजलिगंम ने सर्वे का आदेश दिया। खसरा रजिस्टर बनाने के लिए सर्वे कार्य पूरा हुए लगभग 3 वर्ष हो गया लेकिन अभी तक प्रकाशन का इन्तजार है।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सन्दीप सिंह चन्देल ने कहा कि जिला प्रशासन से सम्पर्क करने पर पता चला कि खसरा रजिस्टर प्रकाशन के लिए नगर पालिका परिषद सोनभद्र को दिया गया है।

जिलाध्यक्ष युवा रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल ने कहा कि जनहित में खसरा रजिस्टर का प्रकाशन अविलम्ब किया जाय।

जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजित जायसवाल ने कहा कि व्यापारी की समस्या जनहित को प्राथमिकता दी जाय फुटपाथ व्यवसायी के अध्यक्ष रामचन्द्र सोनकर ने कहा कि फुटपाथ व्यवसायी को टिन शेड बनाकर स्थान दिया जाय जिसका किराया देने के लिए हम सभी तैयार है, बिना स्थान के हमे न हटाया जाए। हम सभी फुटपाथ व्यवसायी हर सहयोग को तैयार हैं।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, नगर संगठन मंत्री अभिषेक केशरी, नगर उपाध्यक्ष अशू अग्रहरी, महिला नगर अध्यक्ष रितु अग्रहरी, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी सहित बड़ी संख्या में फुटपाथ व्यवसायी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?