नगर में साफ-सफाई को लेकर ईओ ने किया वार्डो का निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शारदीय नवरात्रि में सभी वार्डो में विशेष कर मन्दिर परिसरों में किया जाय सफाई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के नगर पंचायत अनपरा में शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत सोमवार को अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा ने नगर परिक्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डो में स्थित मंदिरों के आस पास साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की स्थिति और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता की व्यवस्था का जायजा लिया और सम्बन्धितों को सफाई को लेकर निर्देश दिया।

इस निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के दौरान नगर में स्वच्छता और व्यवस्था में कोई कमी न रहे,खासकर मंदिर परिसरों, सार्वजनिक स्थानों और वार्डों में नियमित सफाई, कचरा निस्तारण तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

अधिशाषी अधिकारी अपर्णा मिश्रा ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा का पूर्ण ध्यान रखा जाना चाहिए। नगर पंचायत नागरिकों से सहयोग की अपील करती है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?