कोविड काल मे नियुक्त कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

लखनऊ से जिलाधिकारी व सीएमओ को मिले पत्र फिर भी नहीं हो रही पहल

सोनभद्र। जनपद में कोविड -19 काल मे नियुक्त कर्मचारीगण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध व्याप्त किया। वही संगठन का नेतृत्व कर रहे मनीषा रानी, रोहित कुमार ने बताया कि सुबह से ही धरना प्रदर्शन किया जा रहा है देर शाम हो गई फिर भी कोई आदेश या निर्देश नही दिए गए।

वही सभी कर्मचारी कार्य मुक्त होने के विरोध में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोविड कर्मचारियों की बात ना सुनने के विरोध में कार्यालय पर अनिश्चितकाल तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक हमारी मांगों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नहीं सुना जाएगा। जबकि समस्त कर्मचारियों के समायोजन हेतु उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा जनपद सोनभद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिलाधिकारी आदेशित किया जा चुका है किंतु उच्च अधिकारी द्वारा कोविड कर्मचारियों का कार्य मुक्त हुए 7 दिन बीत चुके है, अभी तक कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाला गया।


इस विरोध प्रदर्शन में मनीषा रानी, रोहित कुमार, पूजा गुप्ता, सीता, मीरा, पूजा, ललित, अजय शरण, राहुल, फरमान, इंग्लेश, तारा, माया, रिंपा, गायत्री, शीला, पाल अंजलि, सुलेखा, गोपाल, प्रदीप, राम प्रसाद आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

1426
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?