बभनौली कला मे बिजली व्यवस्था ध्वस्त,पोल और तार क्षतिग्रस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बड़ी घटना को दावत दे रहा जर्जर विद्युत व्यवस्था

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विकास खण्ड के  ग्राम पंचायत बभनौली कला में ध्वस्त बिजली विभाग की ध्वस्त है,यहाँ पर पोल व तार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है ,जिससे कभी भी बड़ी हादसा हो सकता है।

वही इस संदर्भ में ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने बताया कि कुसी फिटर के ग्राम भोगर, बभनौली खुर्द , महोखर में 11000 बोल्ट के तार व खम्भे पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं, वह कभी भी गिर सकता है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसको तत्काल ठीक कराया जाए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। इस दुर्व्यस्था की सूचना अधिशासी अभियंता को कई बार कराई गई है , इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वही ग्राम प्रधान ने जिला अधिकारी का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराते हुए बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएं जिससे भविष्य में होने वाली बड़ी को ताला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?