शिक्षा बच्चों को ज्ञान, कौशल और मूल्यों से भर देती है : वंदना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब आर्या रॉबर्ट्सगंज की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल की गई। क्लब ने चुर्क स्थित जय ज्योति विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा दीक्षा चौबे की शिक्षा का खर्च एक वर्ष तक वहन करने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष वंदना वर्मा ने कहा, “सपने वह नहीं हैं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वह हैं जो हमें सोने नहीं देते। शिक्षा ही वह रक्षक है जो इन सपनों को साकार करती है। शिक्षा बच्चों को ज्ञान, कौशल और मूल्यों से भर देती है, जिससे उनका समग्र विकास होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज में सकारात्मक योगदान देकर जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।”

कार्यक्रम में सचिव पूजा अग्रहरि, उपाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, साथ ही निधि गुप्ता, प्रकाश कौर, स्तुति अग्रहरि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?