पीएम मोदी का जीवन सेवा और समर्पण से परिपूर्ण: अनिल सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सोमवार को भाजपा कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में आयोजित हुई। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के दौरान जिले और बूथ स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या ने की जबकि संचालन जिला सह संयोजक एवं मंत्री संतोष शुक्ला ने किया।

मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित है। उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाकर भाजपा संगठन जनता के बीच पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने राजनीति की धुरी को जाति और मजहब से निकालकर गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं तक पहुंचाया है। यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है कि आज हमें नरेंद्र भाई मोदी जैसा सेवाभावी नेतृत्व मिला है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को जिला स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 75 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान और स्वच्छता ही सेवा का संकल्प दिलाने का कार्यक्रम होगा, साथ ही प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन भी सुना जाएगा।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर, वहीं 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 18 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

अनिल सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा जनता के बीच जाने का एक सशक्त माध्यम है। नरेंद्र मोदी ने युवा अवस्था में संगठन महामंत्री के रूप में, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में जो सेवाभाव दिखाया है, वह सभी के लिए अनुकरणीय है।

कार्यशाला के समापन पर अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या ने सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तिरथराज, अशोक मिश्रा, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पांडेय, चांदप्रकाश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, श्रवण गोंड, अजीत रावत, सह संयोजक प्रसन्न पटेल, रमेश पटेल, उदयनाथ मौर्या, रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, अनूप तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुड़िया तिवारी, राजन चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?