डॉ एचपी सिंह को मिला “चिकित्सक शिरोमणि” का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। प्रकाश पाली क्लीनिक के चिकित्सक डॉ एचपी सिंह को समाज सेवा, खेल कूद एवं चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा “चिकित्सक शिरोमणि” सोनभद्र की उपाधि से सम्मानित किया गया है। डॉ एचपी सिंह को यह सम्मान दिल्ली में आयोजित आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के रजत जयंती समारोह में दिया जाना था, लेकिन वे अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए थे। इसलिए, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति के निर्देश पर सोनभद्र के जिला अध्यक्ष एवं संतोष कुमार नागर के माध्यम से शुक्रवार को डॉ एचपी सिंह के प्रकाश पाली क्लीनिक पर जाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?