अपराधियो पर कसे नकेल, लंबित विवेचना को समय पूर्ण करें: डॉ चारु द्विवेदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

क्षेत्राधिकारी नगर ने क्राइम मीटिंग में संबंधितों को दिए निर्देश

सदर कोतवाली के सभागार में आयोजित हुई क्राइम मीटिंग

सोनभद्र। सदर कोतवाली परिसर में सोमवार को सिटी सिओ चारू द्विवेदी के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई जिसमें कोतवाली सर्किल के सभी चौकी प्रभारी थाना प्रभारी व थाने पर तैनात सिपाही हेडकांस्टेबल सहित क्राइम विवेचना अपराधी के इतिहास के खिलाफ करवाई करने व विवेचकों को जल्द पूरा करने को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर चारू द्विवेदी ने बताया कि थाना सर्किल के अपराधिक रजिस्टर देखते हुए उसमें संबंधित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व सभी सर्किल के प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने पेंडिंग पड़े विवेचनाओं को मौका मुआयना कर जल्द से जल्द पूर्ण करें। इसके साथ ही सभी सर्किल प्रभारी अपने हलके में रात ग्रस्त व पिकेट ड्यूटी लगाई जाय।  जिससे कि अपराधित घटनाएं न कर सके वंचित लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें संबंधित कार्यालय रजिस्टर व ड्यूटी रजिस्टर सहित विभागीय कागजों की जांच करते हुए थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय को दिशा निर्देशित किया।

सर्किल प्रभारी अपनी देखरेख में मॉनिटरिंग कर विशेष तौर पर नाइट ड्यूटी में लगे लोगों के बीच-बीच में जांच करे जिससे यह जानकारी उपलब्ध होगी नाइट ड्यूटी में उपलब्ध लोग अपने क्षेत्र में ग्रस्त कर रहे हैं कि नहीं। वही पीड़ित थाने पहुंचे तो उनके प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

इस मौके पर महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ,एसआई संजय सिंह, नई बाजार चौकी प्रभारी सरिमन सोनकर, विमलेश सिंह, आरके सिंह, आरएस शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?