बिना हेलमेट व सीट बेल्ट पर दर्जनों वाहनों का चालान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- नए दिशा-निर्देशों के तहत जिले में चला सघन ट्रैफिक अभियान,

सोनभद्र । यातायात नियमों के उल्लंघन पर जिले भर में ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर बुधवार को पूरे जनपद में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 252 वाहन चालकों और बिना सीट बेल्ट कार चलाने पर 24 लोगों का ई-चालान किया गया।

यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान क्षेत्राधिकारी राज सोनकर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर चलाया गया। प्रमुख चेकिंग प्वाइंट में स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक, शीतला चौक, महिला तिराहा सहित अन्य भी शामिल रहे।

चेकिंग के दौरान जहां नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए, वहीं चट्टी चौराहे पर गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया। वाहन चालकों को बताया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट न केवल कानूनन आवश्यक हैं, बल्कि उनकी जान की सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य हैं।

टीआई विनोद यादव ने कहा कि “सड़क सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।”

इस दौरान अभियान में टीएसआई कृष्ण कुमार शुक्ला, राम सिंह, भारत राय, सगम सिंह, बबलू यादव, एजाज खान, शाहिद समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यातायात विभाग का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?